Odisha ED Raid: बीजद नेता के ठिकाने पर ईडी की कार्रवाई, अलमारी से बरामद हुए नोटों के बंडल

ओडिशा के गांजाम जिले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बीजद नेता के घर से भारी नकदी बरामद

भुवनेश्वर। ओडिशा के गांजाम जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के जिला उपाध्यक्ष एवं ठेकेदार ऋषिकेश पाढ़ी के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान उनके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। अलमारी में नोटों के बंडल भरे होने से ईडी अधिकारी भी हैरान रह गए।

सूत्रों के अनुसार, ऋषिकेश पाढ़ी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए ईडी ने गांजाम जिले में करीब 20 स्थानों पर छापेमारी की। इसके तहत बरहमपुर शहर के बिजीपुर, लांजीपल्ली, जयप्रकाश नगर और न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में कई कारोबारियों के घरों व प्रतिष्ठानों की तलाशी ली गई।

यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, जब्त नकदी की कुल राशि और उसके स्रोत पर ईडी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रेत माफिया नेटवर्क पर शिकंजा कसा

जिले में सक्रिय रेत माफियाओं ने ऑटो मालिकों, ट्रैक्टर चालकों और पान-मिठाई दुकानों के मालिकों के नाम पर रेत खनन के पट्टे लेकर अवैध रूप से भारी कमाई की। इस मामले में छह रेत माफियाओं के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

फिलहाल छापेमारी जारी है और दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है। मामले में आगे बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

Odisha vs Orissa: Why the Name Was Changed and What It Means Today

Odisha vs Orissa represents more than a spelling shift—it’s a reclaiming of cultural and linguistic identity for India’s eastern state. The transition from “Orissa” to “Odisha,” formalized in 2011, addressed…

Odisha Works Dept Adopts CM’s 15-Point Agenda: Focus on Timely Projects, Online Files, Odia Communication

Principal Secretary Leads Key Directives on Digitisation and Infrastructure The meeting, chaired by Principal Secretary of the Works Department, Sanjay Kumar Singh, brought together senior departmental officials to align on…

You Missed

Odisha vs Orissa: Why the Name Was Changed and What It Means Today

Odisha vs Orissa: Why the Name Was Changed and What It Means Today

Rubika Liyaquat Biography

Rubika Liyaquat Biography

St. Patrick’s Day Spiritual Meaning: Faith, Renewal & Irish Traditions Explained

St. Patrick’s Day Spiritual Meaning: Faith, Renewal & Irish Traditions Explained

Storify News: A Growing Digital News Aggregator in the Online Media Space

Storify News: A Growing Digital News Aggregator in the Online Media Space

Ravish Kumar Net Worth

Ravish Kumar Net Worth

Which Is the Largest State in India?

Which Is the Largest State in India?